15 सूत्री मांगों को लेकर विस्थापितों की बैठक संपन्न, 5 अक्टूबर से DVC कार्यालय के समक्ष आंदोलन
विष्णुगढ़ : विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 20 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे कोनार डैम स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी महमूद आलम ने किया।बैठक में विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं, अधिकारों, रोजगार, पुनर्वास सहित 15 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मांगों को लेकर आगे की रणनीति भी तय की गई।
सोलर पावर प्रोजेक्ट में रोजगार की मांग
बैठक में डीवीसी के माध्यम से कोनार डैम क्षेत्र में संचालित सौर ऊर्जा परियोजना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। समिति ने मांग की कि परियोजना में स्थानीय विस्थापित परिवारों के युवाओं एवं योग्य लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार और कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि विस्थापित परिवारों को परियोजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-हड़ताल
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अक्टूबर 2026 को कोनार डैम स्थित डीवीसी कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे क़व्वाली कार्यक्रम से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना एवं हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल एवं केंद्रीय महासचिव महमूद आलम ने क्षेत्र के सभी विस्थापित परिवारों से 5 अक्टूबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।बैठक में जय नारायण प्रसाद, नारायण महतो, नुनु गोपाल, मुकेश महतो, बिरसा सिंह, शिवनाथ बेसरा, कृष्णा हेम्ब्रम, ईश्वर हेम्ब्रम, रोहित पटेल, लक्ष्मण कुमार महतो, कौलेश्वर रविदास, महादेव मांझी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण विस्थापित मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.