विश्वकर्मा पूजा पर माही-मनीषा के स्टेज शो का विधायक ने किया उद्घाटन

चौपारण : चौपारण प्रखंड के बछई-सिंघरावां पंचायत में भगवान विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार माही-मनीषा के स्टेज शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार यादव ने किया।

इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कलाकारों एवं कार्यक्रम के आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्टेज शो को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम का आनंद लिया।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.