सीएससी चौपारण एफपीओ की वार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों को दी गई सामूहिक खेती की जानकारी

चौपारण (हजारीबाग) :  सीएससी हजारीबाग चौपारण झारखंड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) की वार्षिक आमसभा की बैठक एफपीओ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार सहित सभी निदेशक एवं सैकड़ों किसान शामिल हुए।

बैठक में प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, निदेशक निकिता कुमारी, प्रिंस कुमार गुप्ता, संजय कुमार साव, सदन कुमार साव तथा सीईओ कैलाश साव ने बारी-बारी से कंपनी के एक वर्ष के कार्यों और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान किसानों को किसान संगठन से जुड़कर काम करने के फायदे बताए गए। साथ ही एफपीओ द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी भी किसानों के बीच साझा की गई।

बैठक में किसानों को क्लस्टर के आधार पर सामूहिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान यदि एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से खेती करेंगे, तो उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ मुनाफे में भी वृद्धि हो सकती है।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को खारजीतिया पर्व के मौके पर मड़ुआ का आटा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेश कुमार गुप्ता, पप्पू साव, धनेश्वर साव, पिंटू गुप्ता, विक्रम कुमार, सावित्री कुमारी, ममता देवी, सविता देवी और पूनम देवी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। बैठक में किसानों की भागीदारी और कृषि विकास को लेकर चर्चा की गई।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.