सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, इनोवा कार की टक्कर से मौके पर ही गई जान
हज़ारीबाग - बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ाहार कटिंग के समीप शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक मो. आरिफ अंसारी उर्फ ललटू,पिता मो. रुस्तम अंसारी, निवासी गौरियाकर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मो. आरिफ अंसारी बाइक से बरही की ओर से अपने घर गौरिया लौट रहा था। इसी दौरान खोड़ाहार कटिंग के समीप बरही की ओर से आ रही इनोवा टेस्ट ड्राइव कार की चपेट में उसकी बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर थाना ले गई।
हादसे की सूचना मिलने पर बरही मध्य जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश यादव, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, गौरियाकर्मा मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम विश्वसूत्री अध्यक्छ इकबाल रजा सहित मृतक के गांव और आसपास के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम भावुक स्थिति में कहा कि ये बहुत दुखद घटना है। एक नौजवान लड़का की मृत्यु कंपनी के लापरवाही के कारण हुआ है। टेस्ट ड्राइव में किसी को भी गाड़ी दे देते है। गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। इकबाल रजा ने कहा कि जल्द से जल्द मृतक के परिवार उचित मुवावजा मिले।और ऐसे मनचलो को सजा और सबक मिले। गणेश यादव ने कहा कि ये दुर्घटना टोयोटा कंपनी के लापरवाही से हुआ है। हम सब अभी थाना के माध्यम से मुवावजा दिलाने का प्रयास करेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में कार की तेज रफ्तार को कारण माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों ने संबंधित कंपनी से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
इधर, 22 वर्षीय युवक की मौत की खबर से गौरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.