रंग-तरंग डांडिया ग्रुप का गठन, प्रीति कुमारी बनीं अध्यक्ष
हज़ारीबाग - चौपारण सिंघरावां में आगामी दुर्गापूजा को लेकर रंग-तरंग डांडिया ग्रुप,सिंघरावां की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष आयोजित डांडिया कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा करते हुए इस वर्ष महोत्सव को और भव्य एवं आकर्षक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से दुर्गापूजा की सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को डांडिया महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्था, सदस्यों की जिम्मेदारियों सहित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से चौपारण की उपप्रमुख प्रीति कुमारी को रंग-तरंग डांडिया ग्रुप का अध्यक्ष चुना गया।
वहीं कौशल्या देवी को सचिव बनाया गया। पुतुल देवी, सोमी कुमारी, सुषमा देवी, कंचन देवी एवं सुलेखा देवी को उपाध्यक्ष तथा सोना देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी एवं कलावती देवी को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बासो देवी, उर्मिला देवी, अंजनी देवी, रेनू देवी, किरण देवी, बसंती देवी एवं सुनीता देवी को संरक्षक बनाया गया। बैठक में सदस्यों ने डांडिया महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। मौके पर सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के सचिव लालेश साहू, महासचिव बद्री साव, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष संजय साव, उपसचिव हरीश कुमार सहित गीता देवी, पूजा कुमारी, जुली कुमारी, पार्वती देवी, शिवानी कुमारी, गायत्री कुमारी, सीता देवी समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.