दुर्गापूजा से पहले नाली की समस्या दूर करने की पहल, मंदिर परिसर में शुरू हुआ सफाई व पुलिया मरम्मत कार्य

बरही :  आगामी दुर्गापूजा को लेकर बरही पश्चिमी पंचायत में तैयारियां तेज हो गई हैं। गया रोड स्थित शिव-पार्वती दुर्गा पूजा समिति परिसर के समीप सार्वजनिक नाली जाम होने के कारण गंदा पानी मंदिर परिसर में बह रहा था। इससे पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या को लेकर स्थानीय लोगों एवं दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने पंचायत की मुखिया शमशेर आलम से शिकायत की। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुखिया ने ग्राम पंचायत मद से नाली की सफाई के साथ छोटे पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया।

मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम की देखरेख में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान मंदिर परिसर में मेला लगने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूजा शुरू होने से पहले नाली सफाई एवं पुलिया मरम्मत का कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी नाली की सफाई और पुलिया मरम्मत का कार्य शुरू होने पर राहत की उम्मीद जताई है।मौके पर गणेश निषाद, अनिल निषाद, सुरेंद्र केशरी, मनोज रजक, राजेश सोनी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : राहुल राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.