दुर्गा पूजा को लेकर बरकट्ठा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बरकट्ठा : थाना परिसर में अगामी दुर्गा पूजा त्योहार को  शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर बरकट्ठा थाना परिसर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी  सह प्रभारी अंचल अधिकारी  सुमन कुमार सौरभ और संचालन शिक्षक यमुना प्रसाद ने किया। मौके पर पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रोहित यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद उपस्थित थे।  बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सुमन कुमार सौरभ ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांति और सद्भावना के साथ मनाएं, पंडालों में सीसीटीवी लगाने, पूजा समिति के द्वारा विभिन्न पंडालों में वालियंटर का चयन कर पूजा स्थलों पर निगरानी रखने और पार्किंग की व्यवस्था करने की बात कही। साथ ही सोशल मीडिया के अफवाहों से दूर रहें अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सरकारी गाइड लाइन के तहत त्योहार को संपन्न कराने की अपील की। मौक पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ,उप प्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो, पंसस यूसुफ अंसारी, बेडोकला भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार आजाद, विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, चिन्ता देवी, दर्शन सोनी, सरयू प्रसाद, इंद्रजीत प्रसाद, छोटेलाल मेहता, दिलीप प्रसाद, श्यामा साव, रहमत अंसारी, मुकेश राय, रविन्द्र कुमार शर्मा, साहेब कुमार, ज्ञानी  प्रसाद, काली यादव, महेश चन्द्रवंशी, संतोष कुमार देव, अयुब अंसारी, जीवन यादव, गोपी प्रसाद ,प्रकाश प्रसाद ,मुकेश यादव, सत्यम कुमार भारती, मुंशी पासवान, मुमताज अंसारी, बीरेन्द्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.