बड़कागांव में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र के शनिवार बाजार से चोरी हुई ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH01CK-6758) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने डोकाटांड निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल चोरी को लेकर वादी के लिखित आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 177/26, दिनांक 07.07.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पवन कुमार, पिता सोभी साव,ग्राम डोकाटांड,थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को विधिवत बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार,को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.