2018 से लगातार दे रहीं कानूनी परामर्श,अब हजारीबाग में भी साइबर फ्रॉड
हज़ारीबाग - चौपारण धरती से विधिक सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहीं अधिवक्ता सोनिका चौरसिया ने हजारीबाग में अपने नए चेंबर की शुरुआत की है। इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, बलियंद स्थित नए चेंबर के शुभारंभ के साथ उन्होंने अपनी विधिक सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में नई शुरुआत की है। वर्ष 2018 से लगातार लोगों को कानूनी सलाह और विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहीं सोनिका चौरसिया अब चौपारण के साथ हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी सेवाएं देंगी अधिवक्ता सोनिका चौरसिया साइबर फ्रॉड, क्रिमिनल मैटर एवं फैमिली मैटर से जुड़े मामलों में विधिक परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही हैं। डिजिटल दौर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को समय पर सही कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मिलना बेहद जरूरी हो गया है। वहीं आपराधिक एवं पारिवारिक मामलों में भी उचित कानूनी सलाह मिलने से लोगों को अपने अधिकारों और उपलब्ध विधिक विकल्पों को समझने में मदद मिलती है।
अधिवक्ता सोनिका चौरसिया ने कहा कि कानून से जुड़ी सही जानकारी और सही समय पर उचित विधिक सलाह प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। आम लोगों को कई बार कानूनी प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद लोगों को उनके मामलों से जुड़े कानूनी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उचित विधिक मार्गदर्शन दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी अथवा अन्य साइबर अपराध का शिकार होने के बाद कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि उन्हें कानूनी तौर पर किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे मामलों में समय पर उचित जानकारी और विधिक सलाह महत्वपूर्ण होती है। इसी प्रकार क्रिमिनल एवं फैमिली मैटर से जुड़े मामलों में भी प्रत्येक व्यक्ति की परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए मामले की स्थिति को समझकर उचित कानूनी मार्गदर्शन आवश्यक है। सोनिका चौरसिया का चौपारण एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वर्ष 2018 से वे लगातार विधिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। स्थानीय लोगों की कानूनी समस्याओं को समझते हुए उन्हें उचित सलाह एवं मार्गदर्शन देने के प्रयास के बाद अब हजारीबाग में नए चेंबर की शुरुआत की गई है। इससे चौपारण सहित हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के अधिक लोगों तक उनकी विधिक सेवाएं पहुंच सकेंगी।नए चेंबर की शुरुआत को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास,सम्मान और सहयोग ही किसी भी पेशे में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है। इसी विश्वास को कायम रखते हुए वे अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लोगों को कानूनी मार्गदर्शन देने का प्रयास करेंगी। हजारीबाग में नए चेंबर की शुरुआत उनके लिए केवल नई जगह पर काम शुरू करना नहीं, बल्कि लोगों की बेहतर सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का नया अवसर है।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को कानूनी मामलों के प्रति जागरूक करना और उपलब्ध विधिक विकल्पों की जानकारी देना है, ताकि लोग अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें। जरूरतमंद लोगों के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना उनके लिए महत्वपूर्ण है।नए चेंबर के शुभारंभ पर अधिवक्ता सोनिका चौरसिया ने अपने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों, परिचितों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत में मिले स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए उत्साहवर्धक हैं। उन्होंने सभी से आगे भी इसी तरह अपना स्नेह, सहयोग और शुभकामनाएं बनाए रखने की अपील की।चेंबर का पता: इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, बलियंद,हजारीबाग विधिक परामर्श के लिए संपर्क करें: 9123240234
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.