सिंघरावां में स्टेट बैंक के पास खड़े वाहन में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा....

हजारीबाग - चौपारण प्रखंड के सिंघरावां स्थित स्टेट बैंक के समीप खड़े एक कंटेनर वाहन में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक वाहन के अंदर सोया हुआ था। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों ने जांच की तो वह मृत मिला। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।मृत चालक का वाहन संख्या NL 01AG 6357 बताया गया है। सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रथम दृष्टया चालक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं,आसपास के लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि संभव है चालक ने अत्यधिक नशा किया हो।हालांकि,नशे की बात की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार,मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चल पाएगा कि चालक की मौत बीमारी, नशे या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस मृत चालक की पहचान सहित घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.