बिगहा बाजार से लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक चोरी, मालिक ने लोगों से मदद की अपील
हजारीबाग - चौपारण थाना क्षेत्र के महाराजगंज स्थित बिगहा बाजार से एक लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक के मालिक चेतलाल प्रसाद, चौपारण ने बाइक चोरी होने की सूचना लोगों को देते हुए उसकी तलाश में मदद की अपील की है। चोरी हुई बाइक का नंबर JH02BK 3066 बताया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक बिगहा बाजार में खड़ी थी, जहां से अज्ञात चोर उसे लेकर फरार हो गए। बाइक मालिक ने आसपास के लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि यदि उक्त नंबर की बाइक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 6203658032 पर सूचना दें। साथ ही नजदीकी थाना को भी इसकी जानकारी देने की अपील की गई है।
बाइक मालिक ने लोगों से इस सूचना को चौपारण एवं आसपास के व्हाट्सऐप ग्रुपों में अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि चोरी गई बाइक का पता लगाया जा सके।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.