बरकट्ठा सामुदायिक अस्पताल से डॉक्टर वा ऑउटसोर्स कर्मचारी बिना कोइ पूर्व सुचना के अस्पताल से नदारद
हज़ारीबाग : बरकट्ठा सामुदायिक अस्पताल ऑउटसोर्स कर्मचारी वा रोस्टर ड्यूटी डा. विभाग को बिना पूर्व सुचना के अस्पताल में अपनी ड्यूटी से गायब हो जाने के कारण अस्पताल पहुंचे मरीज,गर्भवती महिलाएं को काफी फजीहत हुई,मामले की सुचना सहीया शेरा बानो के द्वारा फोन कर चिकित्सा पदाधिकारी डा.रतना रानी को देने के घंटो बाद अपने ड्यूटी पर डा.कार्तिक उरांव वा ऑउटसोर्स कर्मचारी लौटे, उसके बाद मरीजों का इलाज शुरु हुआ ,मामले को लेकर बरकट्ठा चिकित्सा पदाधिकारी डा. रतना रानी से मोबाईल पर बात करने पर बताइ कि ऑउटसोर्स कर्मचारी बिना पूर्व सुचना के अपनी बकाए वेतन की मांग को लेकर हडताल पर चले गए थे ,जबकि डा.कार्तिक उरांव अपने आवास में थे ,जब मामले कि जानकारी मुझे मिली तो मैने सबको ड्यूटी पर लगाया ,जब चिकित्सा पदाधिकारी से एैसे कर्मचारी वा डॉक्टर के खिलाफ अबतक कानुनी कर्रवाई की जानकारी ली गई तो उन्होंने ने बताया कि संबधित डॉक्टर वाऑउटसोर्स कर्मचारीयों से स्पष्टीकरण नोटीश तामिला कराई जाएगी ,तत्पश्चात कानुनी कर्रवाई कि जाएगी ,वहीं अस्पताल पहुंचे मरीजों वा सहीया से बातचित के दौरान बताया कि अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर हमेशा ड्यूटी से गायब मिलते हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं,एवं अस्पताल से सरकारी दवा ना देकर बाहर से दवा खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे हम गरीबों को काफी परेशानी होती है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार बरकट्ठा से कई चिकित्सकों का स्थानांत्रण दुसरे जगह हो गई थी ,परन्तु बरकट्ठा में प्राइवेट प्रैक्टिस सेफ जोन मानते हुए अपनी पहुंच और पैरवी के बल पर पुनः बरकट्ठा सामुदायिक अस्पताल में अपनी ट्रांसफर करवाकर आ गए ,जो जांच का विषय है।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

No Previous Comments found.