बिहार-झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग - आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग उत्पाद विभाग ने बिहार के गया उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ स्थित जीटी रोड पर वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी (निबंधन संख्या JH 05 EC 0485) से विभिन्न ब्रांड की 259 पीस विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 97.515 लीटर है, तथा 192 पीस केन बीयर, जिसकी कुल मात्रा 96 लीटर है, बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब, बीयर और वाहन को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान मौके से *कमलेश कुमार सिंह* नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
जब्त सामग्री का विवरण
विदेशी शराब: 97.515 लीटर (259 पीस) केन बीयर: 96 लीटर (192 पीस) बोलेरो वाहन: JH 05 EC 0485।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.