दूधिया रोशनी से जगमगाया मैदान,ब्लैक टाइगर बेलखरा और ब्रदर्स इलेवन कजरा होंगे आमने-सामने
हजारीबाग - चौपारण प्रखंड के इंगुनिया गांव में रविवार से रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच शुरू होगा। शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर होने वाले टूर्नामेंट के शुभारंभ को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों के लिए मैदान को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मुकाबला ब्लैक टाइगर बेलखरा और ब्रदर्स इलेवन कजरा के बीच खेला जाएगा।
सामाजिक समरसता और ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
शिव शक्ति क्लब की स्थापना गांव के बुजुर्गों ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और गांव की गरिमा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से की थी। अब युवाओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन, वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट महज खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकजुटता और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का माध्यम भी है। प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
बुजुर्गों का मार्गदर्शन, युवाओं का उत्साह
आयोजन को सफल बनाने में गांव के बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इनमें राम लगन सिंह, राम बृक्ष सिंह, सीताराम सिंह, रामोतार सिंह, अर्जुन सिंह, कृपाल सिंह, दिनेश शर्मा, राम सेवक सिंह, रामफल सिंह, राज किशोर सिंह, राम प्रकाश सिंह, रामानंद पांडेय, महेश सिंह, राम केश्वर सिंह, करुणा चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी और राज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। वहीं, युवाओं में सुबोध सिंह, शिव कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, राजेश सिंह, धननंज सिंह, अभय सिंह, रंजीत सिंह, सिधेश सिंह, सुदामा सिंह, कृष्णा सिंह, संजय प्रजापति, व्याश चंद्रवंशी, सुबोध ठाकुर, राकेश सिंह, अनूप सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, सुजीत सिंह, अरविंद सिंह, ठकुरी प्रजापति, नितेश सिंह, लव कुमार चंद्रवंशी, लव कुमार सिंह, अंगद सिंह, पंकज सिंह, लोकेश सिंह, अंकित सिंह और रविन्द्र पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
शिव शक्ति क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव सुभन शर्मा और कोषाध्यक्ष नीलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की गई हैं। टीम के कप्तान चंदन सिंह सहित क्लब के सभी सदस्य टूर्नामेंट को यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मुखिया पप्पू कुमार रजक की पहल से आयोजन को मिली गति
टूर्नामेंट के संयोजक एवं पंचायत के युवा मुखिया पप्पू कुमार रजक आयोजन की सफलता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मैदान की व्यवस्था से लेकर अन्य आवश्यक तैयारियों तक, आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। ग्रामीणों के सहयोग और समर्थन से आयोजन समिति का उत्साह बढ़ा है।
पहली बार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
गौरतलब है कि शिव शक्ति क्लब की ओर से पूर्व के वर्षों में कई बार रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है, लेकिन क्लब के इतिहास में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का यह पहला आयोजन है। ऐसे में 32 टीमों की भागीदारी वाली यह प्रतियोगिता इंगुनिया में खेल गतिविधियों को नया आयाम देने की उम्मीद जगा रही है। अब सभी की निगाहें उद्घाटन मुकाबले पर टिकी हैं, जहां ब्लैक टाइगर बेलखरा और ब्रदर्स इलेवन कजरा की टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
रिपोर्टर - अमित सिंह

No Previous Comments found.