दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्लास्टिक मुक्त परिसर को लेकर चला स्वच्छता अभियान

विष्णुगढ़ : दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों और प्रशिक्षु शिक्षकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई और प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसके उचित निपटान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है। प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के सामने एक गंभीर चुनौती बन गया है। ऐसे में परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ-साथ समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। इसलिए प्रशिक्षु शिक्षकों का दायित्व है कि वे स्वयं स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का आदर्श प्रस्तुत करें और अपने विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, वीरेंद्र देव, राघवेंद्र प्रताप, डॉ. सतीश चंद यादव, अशोक कुमार झा, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, जयपाल राणा, डॉ. अंबरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, डॉ. कुमारी मेधा, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीति, पूनम हेम्ब्रम, आजाद, नाजरा एवं सुनीता सहित बीएड एवं डीएलएड संकाय के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

अभियान के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.