दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, झंडा चौक व बड़कागांव में मॉक ड्रिल
हजारीबाग :दुर्गापूजा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हजारीबाग पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को शहर के झंडा चौक और बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे दुर्गापूजा सहित अन्य त्योहार निर्भीक होकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.