खेरौन मंदिर परिसर शाखा में आरएसएस का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

बरही - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी महोत्सव के 101वें वर्ष के अवसर पर बरही प्रखंड अंतर्गत खेरौन मंदिर परिसर शाखा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कर संगठन की परंपराओं, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाखा के मुख्य शिक्षक प्रिंस सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में भूमिका निभाई, जबकि सुबोध पांडे ने बौद्धिक प्रस्तुत किया। इस दौरान संघ के विचारों, संगठन की भूमिका तथा समाज और राष्ट्र के प्रति स्वयंसेवकों के दायित्वों पर चर्चा की गई।

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रोशन सिंह, अमरजीत सिंह, दीपक सिंह, सुमन सिंह, पवन सिंह, प्रियांशु, राहुल, शिवराज, अलेश, नितेश, प्रभु राणा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संघ की परंपराओं के प्रति श्रद्धा और सामाजिक जीवन में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर - राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.