पेड़ काटने को लेकर उपजा विवाद , वृद्ध के साथ हुई मारपीट , आँख में गंभीर चोट , रांची रेफर
हजारीबाग : पेड़ काटने से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की आंख पर लोहे से हमला कर दिया गया। मामला हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के हेदलाग गांव का है। आरोप है कि मोहम्मद मुस्तफिर खान के महुआ के दो-तीन पेड़ काटे गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से महुआ की लकड़ी बरामद होने के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। इसी दौरान आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने मोहम्मद मुस्तफिर खान के साथ मारपीट की और लोहे से उनकी आंख पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के बाद उन्हें सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर किया गया। बताते चलें कि पेलावल थाना क्षेत्र के थाना नंबर ,60 मौजा हेदलाग के खाता संख्या 11 प्लॉट संख्या 381 रकबा 52.20 एकड़ में कुछ साल एवं महुआ वगैरा का बड़ा पेड़ लगा हुआ है जिसमें दिनांक 24 /10/26 को समय लगभग 4:30 में मुनीर खां पिता स्वर्गीय अनीश खां , मोहम्मद सैफ , मोहम्मद अमान खान तीनों पिता मुनीर खां ग्राम हेदलाग थाना पेलावल जिला हजारीबाग ने मिलकर तीन महुआ का विशाल पेड़ काट लिया एवं अपना ट्रैक्टर से अपने कुआं पर रखा वही एक पेड़ गदोखर के किसी व्यक्ति के पास बेच दिया इस मामले को लेकर मुस्तकीम खान ने पेलावल थाना में आवेदन दिया था l
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.