आरापगार में रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, विधायक मनोज यादव ने किया उद्घाटन

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा पंचायत अंतर्गत आरापगार में आयोजित रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जगदीशपुर पंचायत से भावी पंचायत समिति प्रत्याशी अभय कांत यादव की उपस्थिति विशेष रूप से रही। अभय कांत यादव का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देना और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वे पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात करते हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना भी जरूरी है।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से पाण्डेयबारा पंचायत की पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने खिलाड़ियों के बीच 51 टी-शर्ट का वितरण किया। उनके इस सहयोग के लिए आयोजन कमेटी की ओर से विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के लोगों का सहयोग सराहनीय है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पंचायत समिति प्रत्याशी अभय कांत यादव, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, समाजसेवी बैजनाथ ठाकुर, मुखिया प्रत्याशी चंदन यादव, डॉ. बीके यादव, अशोक प्रजापति, छोटू चंद्रवंशी, विक्की प्रजापति, छात्रधारी यादव, विपुल सिंह, चीटू गुप्ता, सिकंदर चंद्रवंशी, रोमिया राणा, निपु सिंह, संदीप यादव, सुभाष राम, सिकंदर गुप्ता, मनोज चंद्रवंशी, भोले राणा, रितेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, शुभम यादव, कौशल चंद्रवंशी, अभिषेक चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं एवं क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा गया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.