रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का दिखा अनूठा संगम, दयानंद हाउस रहा दूसरे स्थान पर

हजारीबाग - बरही डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सौंदर्यबोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तोरण निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा समूह 3 से 5 तथा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक तोरणों का निर्माण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, टीम भावना, आपसी सहयोग और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिला।

प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टीम का नेतृत्व श्रीमती ममता सिंह ने किया। वहीं दयानंद हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसका नेतृत्व श्रीमती शिखा कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्प कुमार झा ने विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.