दूसरी शादी के मामले में वारंट पर रामदेव यादव गिरफ्तार, कोडरमा जेल भेजे गए
बरही : बरही थाना क्षेत्र के बेलादोहर पंचायत अंतर्गत बेलादोहर गांव निवासी रामदेव यादव, पिता स्वर्गीय मुंशी यादव को बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया है। रामदेव यादव के खिलाफ दूसरी शादी करने के मामले में कोडरमा न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदेव यादव द्वारा दूसरी शादी किए जाने के मामले में न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बरही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई एसआई राजबल्लव कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी के बाद रामदेव यादव को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोडरमा जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के साथ बरही पुलिस ने न्यायालय के आदेश का सफलतापूर्वक अनुपालन किया।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.