कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व को लेकर एसपी अमन कुमार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

हजारीबाग : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के नर्सिंग स्थान में आयोजित मेले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वहीं,गुरु पर्व के अवसर पर सदर थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.