कोलकाता दिल्ली भारतीय राजमार्ग 19 आधि अधुरी वा बिना सुरक्षा मानक सिक्सलेन सडक निर्माण का स्थानीय लोगों का विरोध
हज़ारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र कोलकाता दिल्ली भारतीय राजमार्ग 19 सिक्सलेन सडक निर्माण कार्य जो पिछले सात वर्ष पूर्व रिलायंस कम्पनी के द्वारा शुभारंभ किया गया था ,जो आज भी मजबुरी की दंश झेल रही है ,कम्पनी की बिना सुरक्षा मानक के निर्माण कार्य अडियल और उदासीन रवैया से किए जाने के कारण सडक निर्माण कार्य लंबित चला आ रहा है ,आए दिन दर्जनो लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है और परिवारों की जिंदगियां उजड चुकी है ,रिलायंस कम्पनी के द्वारा राजकेसरी कम्पनी को पेटी में काम सौंपा ,राजकेसरी जे.डी.केबल को अपना पेटीदार बनाया कुछ दिन बाद जे .डी .केबल कम्पनी भी भाग गया अब के .आर. पी. कम्पनी को काम का जिम्मा सौंपा है जो बिना सुरक्षा मानक के जैसे तैसे सड़क वा ब्रीज निर्माण में जुटी हैं ,निर्णय स्थल पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा कंपनी के उपस्थित अधिकारी से सुरक्षा मानक को पूरा करते हुए निर्माण कार्य करने के लिए कहा ,इस संबंध में पूर्व मुखिया बसंत साव ने बातचीत के दौरान बताया कि रिलायंस कंपनी एक बड़े कंपनी होने के चलते अपनी पहुंच के बल पर सिक्स लेन सड़क निर्माण बिना सुरक्षा मानक के घटिया तरीके से किया जा रहा है ,जिस कारण सड़क दुर्घटना के दौरान कई मौतें हो चुकी है और कई परिवारों की जिंदगीयां उजड चुकी है ,बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि इस पर मन है ,जो बरकट्ठा के लोगों के लिए एक सवाल है

No Previous Comments found.