ग्राम बरियठा में 43 बिरहोर परिवारों के बीच कंबल वितरण, ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की पहल

हज़ारीबाग - बरही प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरियठा में शुक्रवार को आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के 43 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद बिरहोर परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल महतो, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी एवं दीपक ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बिरहोर समुदाय के जरूरतमंद लाभुकों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल मिलने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर बीडीओ जयपाल महतो ने जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के कमजोर एवं आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को ठंड से बचाव के लिए इस तरह की सहायता बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान बैंगा बिरहोर, खुशबू बिरहोर, बुधनी देवी, राजेश बिरहोर, बुधनी बिरहोर, सरजू बिरहोर, रितु देवी, मुनिया देवी, सूरज कुमार, अगना बिरहोर, सोनू कुमार, चंपा देवी, जाटों बिरहोर, चमेली देवी, सोनिया कुमारी, सरिता कुमारी, दिनेश बिरहोर, विनोद बिरहोर, मनसा बिरहोर, गुड़िया देवी, चिंता देवी एवं कर्मी देवी सहित कुल 43 लाभुकों के बीच कंबल वितरित किए गए।

रिपोर्टर - राहुल राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.