उपस्थिति पुस्तिका का अवलोकन कर शिक्षकों ने साझा किए अनुभव
बरही - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के माध्यम से डॉ. बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों के शिक्षकों एवं मातृशक्ति की नवंबर माह की मासिक कार्यशाला रविवार, 29 नवंबर 2026 को बरही के गया रोड स्थित होटल आकाश पैलेस में आयोजित की गई। कार्यशाला सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली।
कार्यशाला में सेवा कार्यकर्ता डॉ. विनोद जी ने विगत माह की उपस्थिति पुस्तिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान बाल संस्कार केंद्रों में नियमित रूप से संचालित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षकों से उनके केंद्रों में चल रहे दैनिक कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा सेवा कार्यों के अनुभव कथन सुने। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल संस्कार केंद्रों के संचालन को और बेहतर बनाना तथा बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर शिवाजी शाखा के सेवा कार्यकर्ता डॉ. विनोद साव सहित शिक्षक बसंत सिंह, अजय निषाद, कुंदन कुमार, प्रीतम सिंह एवं नंदकिशोर कुमार ने अपने विचार एवं आशीर्वचन प्रस्तुत किए। सभी ने बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से समाज में संस्कार आधारित शिक्षा और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर बल दिया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।
रिपोर्टर - राहुल राणा

No Previous Comments found.