बेला पंचायत में 23 ग्रामीणों के बने आवासीय प्रमाण पत्र
बेला पंचायत। आवासीय प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में आ रही ग्रामीणों की परेशानी अब दूर हो गई है। वरिष्ठ समाजसेवी बीरबल साहु के विशेष प्रयास से बेला पंचायत के कुल 23 ग्रामीणों का आवासीय प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया है।
आवासीय प्रमाण पत्र बनने के बाद अब इन सभी 23 नागरिकों के लिए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रमाण पत्र बन जाने से संबंधित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि आवासीय प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें SIR एवं मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में समाजसेवी बीरबल साहु ने पहल करते हुए ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया, जिसके बाद प्रमाण पत्र बन सका।
इस पहल के लिए प्रभावित ग्रामीणों एवं पंचायत के लोगों ने बीरबल साहु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की समस्या को समझते हुए उनके द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
रिपोर्टर - अमित सिंह
No Previous Comments found.