सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से बहनो के शादी में दिया गया लहंगा

केरेडारी : हजारीबाग, केरेडारी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद मनीष जायसवाल जी के सौजन्य से बहनों के शादी में लहंगा दिया गया ।लहंगा का वितरण हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह केरेडारी मंडल के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच लहंगा वितरण किया।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना है।सांसद मनीष जायसवाल समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं,और वें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जरूरतमंद को मदद के लिए हर संभव प्रयासरत रहते है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ने केरेडारी में लहंगा वितरण के दौरान कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है और हम आगे भी ऐसे कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे।इस प्रकार की पहलों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और सामाजिक समरसता एवं सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।इस पहल के लिए ग्रामीणों ने सांसद महोदय के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर भाजपा भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर,विनोद सिंह बरियातू पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार साहू अनिल सिंह, विनोद गोस्वामी गीता देवी गुड़िया देवी रीना देवी राजू तूरी जगदीश तुरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थें।
रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर
No Previous Comments found.