हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा केरेडारी प्रखंड में नमो फुटबॉल प्रारंभ 12 अगस्त से

केरेडारी : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से आयोजित "सांसद खेल महोत्सव-2025" के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बुधवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड में खेल प्रेमियों की बैठक कृषि फार्म मैदान केरेडारी में भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर विशेष रणनीति बनाते हुए चर्चा परिचर्चा हुई,
जिसमें मुख्य अतिथि विशिष्ट के द्वारा मसाल प्रज्जवलित करते हुए 32 टीम के खिलाड़ियों से परिचय के बाद मैच का उद्घाटन के साथ अतिथियों के द्वारा फुटबॉल को किक मार कर विधिवत रूप से शुभ आरंभ होगा,
साथ ही नमो फुटबॉल टूर्नामेंट संचालन समिति का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से इस टूर्नामेंट के बेहतर संचालन को लेकर सर्व समिति से संरक्षक के रूप में मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष,उपेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रीतम साव पूर्व मंडल अध्यक्ष,बालगोविंद सोनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह , युवा मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर, अमित गुप्ता,राजेन्द्र सिंह , पंकज साहा,राजू साव, चरित्र महतो , कंचन यादव , अवधेश सिंह, टिकन महतो एवं भाजपा केरेडारी मंडल के सभी वर्तमान एवं भूतपूर्व पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को
चुना गया। बताते चले की नमो फुटबॉल केरेडारी प्रखंड के कृषि फार्म मैदान केरेडारी में 12 अगस्त से प्रारम्भ हो रहा है ,
मुख्य बातें •
12 अगस्त से शुरू हो रहा नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम अपना नामांकन आज से 05 अगस्त तक करा सकेंगे अपना नामांकन, सभी टीमों के लिए जर्सी की व्यवस्था
रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर
No Previous Comments found.