एकदिवसीय कार्यशाला में केरेडारी मंडल के सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता हुए शामिल

हजारीबाग : जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित भाजपा  कार्यालय भवन में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन  किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दामोदर कुमार सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह  शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी साव  संचालक नरेश कुमार महतो ने किया । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दामोदर कुमार सिंह  जिला कार्य समिति  सदस्य महेंद्र सिंह का स्वागत भाजपा नेताओं द्वारा गर्म जोशी से किया गया। बताया गया कि 

12 अगस्त को केरेडारी प्रखंड के 16 पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बताया गया की तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारत को मिली आजादी के बारे में जानकारी दी जाएगी और अंग्रेजों से लड़ाई में जान गवाने वाले वीर सपूतों को नमन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं को कई निर्देश भी दिये गए। 
गौतलब है की प्रखंड में 12 अगस्त को हर घर के छत में तिरंगा झंडा लगाना है।  जिला उपाध्यक्ष दामोदर कुमार सिंह  ने कहां की संगठन के दृष्टिकोण से सभी 16 पंचायतों में कार्यशाला का आयोजन होगा इसको लेकर सभी बूथ  अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम भव्य ओर ऐतिहासिक होगा।   जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह   ने कहा  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी सामाजिक प्रतिष्ठान व्यावसायिक प्रतिष्ठान से संपर्क कर भव्य तिरंगा यात्रा केरेडारी में  निकालने को लेकर कहा गया । कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव महामंत्री नरेश कुमार महतो भाजपा वरिष्ठ नेता प्रीतम साहू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर प्रकाश गुप्ता आदित्य कुमार बैजनाथ राणा  आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता शामिल हुए ।

रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.