पर्यावरण वन रक्षा समिति द्वारा मनाया गया 17वां वन महोत्सव

हजारीबाग : बनासो एवं चानो पंचायत अंतर्गत ग्राम तेलनियादाह, नावाटांड और गोबरवसुवा के बीच पिरिंजिया टांड में पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो द्वारा 17वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और वन रक्षा बंधन के साथ फीता काटकर की गई। मुख्य अतिथि विद्वान सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने वनों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरणीय क्षरण पर चिंता व्यक्त की तथा पौधारोपण और प्राकृतिक वनों की सुरक्षा पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि सरकारी पौधों की जगह प्राकृतिक वन ग्रामीण जीवन के लिए अधिक उपयोगी हैं। महोत्सव में संथाली, नागपुरी और लोक नृत्य, नाटक और नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। एम्बिशन पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, बाल विद्या निकेतन सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में:
प्रथम पुरस्कार: सनराइज पब्लिक स्कूल
द्वितीय पुरस्कार: एम्बिशन पब्लिक स्कूल
सांत्वना पुरस्कार: रीमा मरांडी ग्रुप (नागपुरी नृत्य) व रीता बेसरा (लोक नृत्य)
कार्यक्रम को रंगारंग बनाने में बबन सिंह, जग्गू दादा, चंद्रिका कुमार, प्रवेश सिंह और थानेश्वर महतो की प्रस्तुति सराहनीय रही। ड्रेजियो बोर्डिंग स्कूल, हजारीबाग के सतीश राज ने सभी को हिंदी और अंग्रेज़ी में पर्यावरण शपथ दिलाई। वहीं समाजसेवी श्रीमती मंजू देवी ने समिति को 250 पौधे प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महादेव मुर्मू और संचालन सुरेश राम (सर्प मित्र) ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.