एम्बिशन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के अखाड़ा चौक में स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन समारोह की शुरुआत एम्बिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक विवेक कुमार ने झंडोतोलन करके की।
तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया था। जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया था। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और हमारे महान नेताओं के दृष्टिकोण की याद दिलाता है। हमें हमेशा एकता, समानता और राष्ट्र के प्रति सम्मान और आदर भाव के मूल्यों का पालन करना सीखाता है। इसलिए आइए हम सब मिलकर अच्छे नागरिक बनने और भारत की प्रगति के लिए काम करने का संकल्प लें ताकि हमारा देश जल्द ही विकसित देशों की श्रेणी में पहुंच सके।
वही मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल ने कहा कि
गणतंत्र दिवस मनाने का एक मुख्य लक्ष्य भारतीय संविधान का सम्मान करना और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी जान हंसते-हंसते गंवाई है। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर नाटक शीर्षक भारत माता और नशा मुक्त भारत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ-साथ बहुत ही मनमोहक अंदाज में बच्चों के द्वारा संगीत, भाषण, नृत्य, देश भक्ति शायरी इत्यादि भी प्रस्तुत किया गया। जिसे मौके पर उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा और प्रशंसा की। मंच संचालन संयुक्त रूप से सुशील कुमार पाठक और सुष्मिता प्रिया ने किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल, उप प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार पाठक, दीपक वर्मा,राजेश रजक ,रुपाली देवी,रोहित कुमार वर्मा, बसंत कुमार ,रूपाली देवी, सुष्मिता प्रिया, सुशील कुमार पाठक, आकाश कुमार, रीता देवी,लक्ष्मी कुमारी,कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, रिया कुमारी, कांति देवी, मीना देवी,मनोज रजक, राजेंद्र राम समेत विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों और अभिभावक उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा


No Previous Comments found.