सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल के जूनियर वर्ग ने दिखाया ज्ञान का दम, विजेताओं को किया गया सम्मानित..
हजारीबाग : प्रखंड क्षेत्र स्थित सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के गांधी हाउस,टैगोर हाउस, सुभाष हाउस तथा जेपी हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में ज्ञान और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।प्रतियोगिता को कई चरणों में संपन्न कराया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, खेलकूद एवं समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागी छात्रों ने तत्परता और आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जेपी हाउस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 136 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने की।उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास आत्मविश्वास और टीम भावना को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अमृता मैसी, प्रशांत कुमार मिश्रा, अजित कुमार पांडे, शंकर सिंह, लता कुमारी, प्रमिला कुमारी, फरहद जहान, आशीष कुमार पांडे, अमित कुमार एवं आशुतोष कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अंत में प्राचार्या द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और विद्यार्थियों ने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया..
रिपोर्टर : अमित सिंह .


No Previous Comments found.