चौपारण में समाजसेवा की मिसाल: चेतलाल प्रसाद साहू ने बांटे कुर्ता ड्रेस, एकल विद्यालय ने वितरित की साड़ियां
चौपारण : प्रखंड मुख्यालय स्थित साहू भवन (सीएल बंगला) परिसर में गुरुवार को समाजसेवा और शिक्षा को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं समाज के संरक्षक चेतलाल प्रसाद साहू ने बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं एकल विद्यालय से जुड़े आचार्यों के बीच कुर्ता ड्रेस का वितरण किया। इस अवसर पर चेतलाल प्रसाद साहू ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में कार्यरत आचार्यों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एकल विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का जो अलख जगाया जा रहा है, वह समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान एकल विद्यालय की ओर से महिला आचार्य दीदियों के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। साथ ही एकल अभियान के तहत सभी आचार्य दीदियों को उपहार स्वरूप गणवेश भी स्थानीय समितियों के सहयोग से प्रदान किया गया। आयोजन में विशेष रूप से उमेश बरनवाल, हिमांशु, सोनू साहू, बबलू साहू एवं शेखर गुप्ता का योगदान रहा। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की आचार्य संच प्रमुख नंद केसरी देवी के नेतृत्व में रिंकू देवी, दिव्या कुमारी, रेखा देवी, मुन्नी कुमारी, सविता देवी, इंदु देवी, करीना देवी, शोभा देवी, बबीता देवी, सुमित देवी, झरोखा देवी, पार्वती देवी, नमंति देवी एवं देवंती देवी सहित बड़ी संख्या में आचार्य एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा, शिक्षा एवं संस्कार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया और समाज के विभिन्न वर्गों ने इस पहल की सराहना की।
रिपोर्टर : अमित सिंह


No Previous Comments found.