बिगहा बाजार हनुमान मंदिर में 22 फरवरी से सात दिवसीय श्री हनुमंत महायज्ञ, ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ

हजारीबाग : चौपारण प्रखंड अंतर्गत बिगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री हनुमंत सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सातवें सात दिवसीय श्री हनुमंत वार्षिकोत्सव सह महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया और धार्मिक अनुष्ठानों की औपचारिक शुरुआत हो गई। संस्थान की ओर से कुमार राहुल एवं प्रेम चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामचरितमानस के सातों कांडों का पारायण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। यह यज्ञ काशी, वाराणसी से पधारे विद्वान आचार्यों के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धर्म, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। ध्वजारोहण कार्यक्रम आचार्य कामेश्वर पांडेय एवं विशाल पांडेय के द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, कामदेव प्रजापति, नीरज, प्रेम, अशोक चंद्रवंशी, ओमप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिक से अधिक लोगों से यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। यज्ञ के सफल आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, मनीष सिन्हा, टोनी सिंह, बलराम यादव, पवन सिंह, प्रकाश साहु, बीरेंद्र सिंह, बिजय साहु, संतोष अग्रवाल, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, संजय चंद्रवंशी, शिवनाथ महतो, पंकज चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, अंकित केशरी, प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। ध्वजारोहण के साथ ही चौपारण क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल और भी प्रगाढ़ हो गया है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.