चौपारण में सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित नई कार ने कई लोगों को लिया चपेट में

चौपारण : प्रखंड के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित कार रामपुर से दर्जीचक की ओर जा रही थी, तभी सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में घायल लोग भगवानपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों में एक महिला डौली देवी, पति नरेश भुइया (निवासी भगवानपुर) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सहायता पहुंचाई। सूचना मिलते ही चौपारण से एम्बुलेंस पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार नई है और उस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। (समाचार लिखे जाने तक अन्य घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।)

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.