चौपारण में नए पंचायत सचिवालय का आज होगा शुभारंभ..
हजारीबाग : प्रखंड क्षेत्र के चौपारण पंचायत में नव निर्मित पंचायत सचिवालय कार्यालय का विधिवत शुभारंभ आज, शनिवार 14 फरवरी को सुबह 10:00 बजे पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नव पंचायत सचिवालय खुलने से अब ग्रामीणों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जाति-आय निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर भटकना नहीं पड़ेगा। पंचायत स्तर पर ही अधिकतर कार्यों का निष्पादन होने से लोगों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी।यह नया पंचायत सचिवालय न्यू ब्लॉक के समीप, नया सवेरा एकेडमी के बगल में पीएचईडी कैंपस में स्थित है। पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह ने सभी पंचायतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय के चालू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध होगी और पंचायत में विकास कार्यों को भी गति
रिपोर्टर : अमित सिंह


No Previous Comments found.