चौपारण में नव निर्मित पंचायत सचिवालय का विधिवत उद्घाटन, बीडीओ नितीश भास्कर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड क्षेत्र में नव निर्मित पंचायत सचिवालय भवन का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नितीश भास्कर, मुखिया पिंकी सिंह एवं प्रतिनिधि बिनोद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नए पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इस भवन के निर्माण से पंचायत स्तरीय कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा आम ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

बीडीओ नितीश भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत सचिवालय स्थानीय प्रशासन की रीढ़ है। यहां से संचालित योजनाएं सीधे गांव के विकास से जुड़ी होती हैं, इसलिए भवन का सुचारू संचालन और जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.