एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा।

हजारीबाग :  प्रखंड अंतर्गत बसरिया स्थित एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का विकास करना था।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे जहां कक्षा 1 में हर्षित एवं आर्यन राणा,कक्षा 2 में आरूषि एवं प्राची,कक्षा 3 में आर्यन एवं अभि,कक्षा 4 में राहुल एवं विशाल,कक्षा 5 में हर्ष एवं संध्या,कक्षा 6 में आयुष एवं रिमझिम,कक्षा 7 में अंश एवं आनंद,कक्षा 8 में नैतिक एवं शिवम उपरोक्त सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक शिव शंकर साहू, निशा चंद्रवंशी, जूली कुमारी, श्रीकांत वर्मा, अरुण कुमार एवं कनक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.