बुजुर्ग श्रद्धालुओं को लेकर सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 44वाँ जत्था रवाना विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा, 65 श्रद्धालु हुए शामिल
हजारीबाग : सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बुजुर्गों को तीर्थाटन कराने के उद्देश्य से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत शनिवार को चौपारण से 44वाँ जत्था श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ। चौपारण मध्य मंडल अंतर्गत ताजपुर पंचायत से रवाना हुए इस जत्थे में कुल 65 श्रद्धालु शामिल हैं। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने सांसद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा चलाया जा रहा यह महाअभियान सेवा, समर्पण और आस्था का सशक्त माध्यम बन चुका है। भक्तिमय हुआ माहौल जत्थे की विदाई के समय श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जयकारों और धार्मिक नारों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। विधायक ने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। बताया गया कि अब तक इस अभियान के माध्यम से 43 जत्थे विभिन्न पवित्र स्थलों का दर्शन कर चुके हैं और यह 44वाँ जत्था तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ है। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, बरही प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मंडल सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह, रिशु बर्णवाल, सहदेव यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, रेवाशंकर साव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मुखिया पप्पू रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, समिति सदस्य जनार्दन सिंह, भरत सिंह, सीताराम साव, सियाराम सिंह, राजेंद्र भगत, अशोक केशरी, दया सिंह, मुकेश सिंह, मनीष सिंह, गुलाब रजक, अरुण पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.