बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ गोरियारमा पंचायत के धोबियाटांड गांव में 300 किलो जावा महुआ नष्ट
हजारीबाग : अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरही पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरियाकरमा पंचायत के धोबियाटांड गांव के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त की।
मौके पर ही नष्ट किया गया कच्चा माल पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लगभग 100 किलो जावा महुआ बरामद किया गया। अवैध शराब कारोबारियों द्वारा इसे शराब तैयार करने के उद्देश्य से छिपाकर ड्राम में रखा गया था। पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद जावा महुआ को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
कारोबारियों में मचा हड़कंप थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस छापेमारी से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जारी रहेगा अभियान प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
रिपोर्टर : राहुल राणा


No Previous Comments found.