सनातन हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पुरहारा में गोष्ठी: घर-घर संपर्क अभियान तेज
बरही : रसोइया धमना पंचायत के पुरहारा में एक बैठक की गई। इस बैठक में सनातन हिंदू संस्कृति की सतत साधना और सामाजिक समरसता को वर्तमान परिपेक्ष्य में और अधिक प्रखर बनाने के लिए आगामी 22 फरवरी, रविवार को भव्य 'सनातन हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है। "सबकी रक्षा धर्म करेगा,उसकी रक्षा आज करें। वर्ण भेद मत भेद मिटाकर, नव रचना निर्माण करें।" के उद्घोष के साथ यह आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर, रसोईया धमना में सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।
पुरहारा में बनी ठोस रणनीति
सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों और मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान और गोष्ठियों का दौर जारी है। इसी क्रम में पुरहारा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 30 जागरूक हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरहारा गांव के सभी 70 घरों से सनातनी बंधु इस भव्य सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
गणमान्य जनों की उपस्थिति
बैठक में मुख्य रूप से रसोईया धमना के मुखिया गोविन्द साव, गुरुदेव गुप्ता सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सक्रिय सदस्य सम्मिलित हुए। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि समाज में व्याप्त वर्ण भेद और मतभेदों को मिटाकर एक सशक्त और संगठित नव-रचना का निर्माण करना ही इस सम्मेलन का मुख्य ध्येय है। मुख्य बिंदु: स्थान: दुर्गा मंदिर परिसर, रसोईया धमना। समय: 22 फरवरी (रविवार), प्रातः 10:30 बजे। संकल्प: हर घर से सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करना। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से इस वैचारिक और सांस्कृतिक समागम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
रिपोर्टर - राहुल राणा

No Previous Comments found.