बरही थाना कांड 439/25 : ज्वेलरी लूट कांड के फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार किया गया चिपकाया

हजारीबाग : बरही थाना कांड संख्या 439/25 दिनांक 17.11.25 में ज्वेलरी लूट मामले के फरार चल रहे आरोपी सुजीत चौधरी (पिता– विजय चौधरी), ग्राम– झोर, थाना– शेरघाटी, जिला– गया के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को उसके घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया गया। माननीय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, हजारीबाग के आदेशानुसार पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए इश्तेहार की तामिली की। यह कार्रवाई पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा शेरघाटी थाना के सहयोग से की गई। पुलिस ने अभियुक्त के परिजनों एवं ग्रामीणों के माध्यम से उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। समय पर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.