गोविंदपुर में सांसद मनीष जायसवाल की पहल से बहनों को लहंगा भेंट किया गया
विष्णुगढ़- प्रखंड के गोविंदपुर कला में गोवर्धन पंडित की सुपुत्री के शादी के अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के सहयोग से लहंगा दिया गया। बताते चले कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद बहन-बेटियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर दर्जनों बहनों को लहंगा भेंट किया गया।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बेटियां समाज की शान हैं और उनके विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की मदद करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। लहंगा प्राप्त करने वाली बहनों एवं उनके परिजनों ने सांसद और उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की जमकर प्रशंसा की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। मौके पर वकील सिंह,विनोद साव ,शंकर सिंह, तिलेश्वर साव सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट संदीप मिश्रा विष्णुगढ़


No Previous Comments found.