सड़क हादसे में एक महिला की मौत, 12 घायल

विष्णुगढ़ : प्रखंड अंतर्गत भेलवारा पंचायत के रोल पत्थर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। घायलों में शामिल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ से कुलदेवी पूजन के लिए एक सवारी वाहन से महिलाएं टाटी झरिया गई थीं। लौटते समय वाहन में तकनीकी खराबी आ जाने से वह असंतुलित होकर पलट गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को टाटी झरिया अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को हजारीबाग स्थित निजी अस्पताल आरोग्यम अस्पताल रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद मौके पर किसी प्रकार की तत्काल सरकारी सहायता नहीं पहुंची। यदि स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आते, तो हताहतों की संख्या और बढ़ सकती थी।

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.