चौपारण थाना में होली, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक 1 मार्च को

हजारीबाग :  आगामी होली, ईद एवं रामनवमी पूजा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चौपारण थाना परिसर में दिनांक 01 मार्च 2026 को अपराह्न 03:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में सभी प्रमुख पर्वों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अखाड़ा समिति के सदस्य, समाजसेवी तथा सभी समुदाय के सम्मानित लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय पर थाना परिसर में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं तथा पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि होली, ईद एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

निवेदक:

थाना प्रभारी, चौपारण थाना

सरोज सिंह चौधरी
हजारीबाग, झारखंड।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.