विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ा हरियारा पंचायत भवन में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

विष्णुगढ़ : बेड़ा हरियारा पंचायत स्थित पंचायत भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह ने पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रामचंद्र यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक रजक, रोजगार सेवक मदन यादव, डालेश्वर यादव, प्रदीप यादव, मलिक यादव, विजय गंजू, विवेक यादव, प्रदीप पासवान, नरेश यादव, मानिक यादव, तुलसी राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत होली गीतों एवं पारंपरिक अबीर-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने का कार्य करते हैं।
मुखिया रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता बनाए रखना भी प्राथमिकता है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक रजक ने भी लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की।

समारोह के सफल आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.