बेलादोहर में मारपीट की घटना, दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार
हज़ारीबाग : बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बेलादोहर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से बरही थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशुन यादव (पिता– रेवल यादव), निवासी ग्राम बेलादोहर के आवेदन के आधार पर बरही थाना कांड संख्या 86/26 दिनांक 06.03.2026 दर्ज किया गया है। इस मामले में ग्राम बेलादोहर के सात नामजद अभियुक्तों सहित लगभग 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त दीपक यादव (पिता– दिनेश यादव) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नागेश्वरी देवी (पति– दिनेश यादव), निवासी ग्राम बेलादोहर के लिखित आवेदन के आधार पर बरही थाना कांड संख्या 87/26 दिनांक 06.03.2026 दर्ज किया गया है। इस मामले में किशुन यादव समेत चार नामजद तथा 10 से 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.