अवैध रूप से चलाये गए बंद पत्थर खद्दान में नहाने के दौरान डूब जाने एक 13वर्षीय किशोर बच्चे की मौत

हज़ारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरुखी महाबर पहाड़ के समीप एक अवैध रूप से चलाये गए बंद पत्थर खद्दान में संतोष कुमार के 13वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार ग्राम झुरझुरी निवासी जो वर्तमान में ग्राम धरहरा के नवनिर्मित मकान में रहते थे जो दिनांक 05/03/2026 को समय करीब 4बजे अपराह्न को अपने चार पांच साथियों के साथ नहाने गए थे, नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में चले गए और पानी में लापता हो गए,  घटना की जानकारी उनके साथ स्नान करने गए अन्य किशोर बच्चो के द्वारा हो हल्ला करते हुवे अभिभावकों को दिया, घटना की जानकारी मिलते ही बरकट्ठा पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जायजा लेते हुवे गोताखोर को बुलाकर शव की खोजबीन करवाई गई परन्तु गोताखोर देर रात्रि तक अपनी पूरी प्रयास के बावजूद  शव नहीं खोज पाए , 

पुनः आज 06/03/2026 को प्रशासन के द्वारा रांची से NDRF की टीम बुलाई गई NDRF टीम के द्वारा काफी खोजबीन के बाद शव को निकली गई, शव निकलते ही परिजनों की दहाड़ मारकर  रोने चीखने की आवाज सुनाई देने लगी, परिजनों की चीख पुकार से  मौके पर मौजूद लोगो का दिल दहल गया और सभी की  आँखे नम हो गई,परिजनों एव ग्रामीणों के द्वारा अवैध खद्दान संचालक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर अविलम्भ गिरप्तारी की मांग करने लगे, मौके पर मौजूद बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बरकट्ठा अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल, बरकट्ठा प्रखंड विकास पदाधिकरी रोसमा डुंगडुंग, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया के द्वारा परिजनों वा ग्रामीणों को दोषी लोगो के खिलाप आवश्यक कानूनी करवाई करने एव आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की आश्वासन के बाद, शांत हुए, बरामद शव को  बरकट्ठा थाना पुलिस शव को कब्जा में लेते हुए थाने में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया गया, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी
 
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.