विष्णुगढ़ में नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने संभाला पदभार, पीडीएस डीलरों ने किया स्वागत
विष्णुगढ़ : प्रखंड कार्यालय में नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) सौरव प्रकाश ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पीडीएस डीलरों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने कहा कि सभी पीडीएस डीलर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि लाभुकों को समय पर राशन मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्डधारियों को समय पर और सही मात्रा में राशन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कार्डधारी या पीडीएस डीलर को किसी प्रकार की समस्या होती है तो इसकी जानकारी तुरंत दें, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर डीलर संघ के सचिव शंभूनाथ पांडेय, भोला प्रसाद, उमेश पांडेय, सुभाष कुमार, गोविंद पटेल सहित कई पीडीएस डीलर उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

No Previous Comments found.