चौपारण पुलिस की कार्रवाई: चोरी की ऑटो के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कई कांडों में रहे हैं शामिल

चौपारण :  हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई ऑटो और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को बरहीसरीया निवासी सुरेन्द्र यादव ने चौपारण थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी तीन चक्का वाहन (ऑटो) जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH02-BX-4189 है, उसे 6 मार्च की रात टोले के ही नंदे पासवान को चलाने के लिए दिया गया था। रात में नंदे पासवान ऑटो चलाकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात चोरों ने ऑटो चोरी कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौपारण थाना में कांड संख्या 56/26 दर्ज कर धारा 303 (2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई।

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर लिया। पुलिस ने चोरी की ऑटो को बरामद करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रकाश कुमार (20 वर्ष), पिता स्व. अमृत साव, निवासी गिरिडीह (जिला कोडरमा)


2. राजा कुमार (19 वर्ष), पिता आदित्य तिवारी, निवासी आश्रम रोड झुमरी तिलैया, जिला कोडरमा


3. गौतम कुमार (20 वर्ष), पिता स्व. महावीर महतो, निवासी आश्रम रोड झुमरी तिलैया, जिला कोडरमा

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं।

बरामद सामान

महिंद्रा कंपनी का ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH02-BX-4189)

घटना में प्रयुक्त बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH12S-0356)


छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अजीत कुमार विमल, पुअनि चंद्रशेखर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, पुअनि सरवन कुमार पासवान, पुअनि दिव्य प्रकाश सिंह, पुअनि रवि रंजन, सअनि मनोज एक्का सहित थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.